26.1 C
Jaipur
Sunday, July 20, 2025

इंफाल जा रहा इंडिगो का विमान तकनीकी गड़बड़ी के कारण वापस दिल्ली लौटा

Newsइंफाल जा रहा इंडिगो का विमान तकनीकी गड़बड़ी के कारण वापस दिल्ली लौटा

नयी दिल्ली, 17 जुलाई (भाषा) विमानन कंपनी इंडिगो का इंफाल जा रहा एक विमान बृहस्पतिवार सुबह एक घंटे तक हवा में रहने के बाद तकनीकी गड़बड़ी के कारण वापस राष्ट्रीय राजधानी लौट आया।

विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘17 जुलाई 2025 को दिल्ली से इंफाल जा रही उड़ान 6ई 5118 के रवाना होने के तुरंत बाद मामूली तकनीकी खराबी का पता चला। पायलटों ने एहतियाती कदम उठाते हुए विमान को वापस लौटाने का फैसला किया और दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया।’’

इंडिगो ने कहा कि अनिवार्य प्रक्रियाओं के अनुसार, विमान की आवश्यक जांच की गई और कुछ ही देर बाद वह फिर से रवाना हो गया। कंपनी ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया।

उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइटरडार24डॉटकॉम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार ए321 विमान दिल्ली लौटने से पहले करीब एक घंटे तक हवा में रहा।

भाषा अविनाश रंजन

रंजन

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles