24.8 C
Jaipur
Sunday, July 20, 2025

मणिपुर के डीजीपी राजीव सिंह का बिष्णुपुर और चुराचांदपुर दौरा, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

Fast Newsमणिपुर के डीजीपी राजीव सिंह का बिष्णुपुर और चुराचांदपुर दौरा, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

इंफाल, 19 जुलाई (भाषा) मणिपुर के पुलिस प्रमुख राजीव सिंह ने बिष्णुपुर और चुराचांदपुर जिलों में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। यहां एक आधिकारिक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया कि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सिंह ने शुक्रवार को दोनों जिलों का दौरा किया। उन्होंने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और जिला पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक की।

बयान में कहा गया है कि उनका यह दौरा सुरक्षा, समन्वय और सेवा एवं कर्तव्य के प्रति पुलिस कर्मियों के निस्वार्थ समर्पण की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।

भाषा यासिर शोभना

शोभना

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles