27.9 C
Jaipur
Sunday, July 20, 2025

प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई ने वन महोत्सव-2025 में हिस्सा लिया

Newsप्रधान न्यायाधीश बी आर गवई ने वन महोत्सव-2025 में हिस्सा लिया

नयी दिल्ली, 19 जुलाई (भाषा) प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई और उच्चतम न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों ने शनिवार को एक पेड़ लगाकर वन महोत्सव 2025 में भाग लिया।

यह अभियान एक महीना चलेगा। प्रधान न्यायाधीश ने सुबह ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत दिल्ली रिज स्थित ‘प्रेसिडेंट्स बॉडी गार्ड ग्राउंड’ में अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाया।

इस मौके पर उपस्थित अन्य न्यायाधीशों में न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति एम.एम. सुन्दरेश, न्यायमूर्ति ए.जी. मसीह, न्यायमूर्ति के.वी. विश्वनाथन, न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा, न्यायमूर्ति मनमोहन, न्यायमूर्ति संजय करोल और उनके परिवार के सदस्य शामिल थे।

इस अवसर पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और अन्य विधि अधिकारी भी मौजूद थे।

भाषा देवेंद्र शफीक

शफीक

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles