27.9 C
Jaipur
Sunday, July 20, 2025

हरियाणा: गो तस्करों ने गो रक्षकों और पुलिस पर बरसाए पत्थर

Newsहरियाणा: गो तस्करों ने गो रक्षकों और पुलिस पर बरसाए पत्थर

गुरुग्राम, 19 जुलाई (भाषा) हरियाणा के नूंह जिले में शनिवार तड़के गो तस्करों ने उनका पीछा कर रहे गोरक्षकों और पुलिस पर कथित तौर पर पत्थर फेंके। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि फिरोजपुर झिरका पुलिस थाने में पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

गोरक्षकों ने आरोप लगाया कि तस्करों ने उन पर गोलीबारी भी की, लेकिन वे सुरक्षित बच निकले। कोलगांव गांव के पास पीछा करने पर तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस निरीक्षक सुभाष सिंह ने बताया कि वाहन में कुल पांच गाय थीं जिनमें से चार को चलते वाहन से फेंका गया जिससे एक गाय की मौत हो गई।

अन्य चार गाय को गौशाला भेज दिया गया है।

भाषा राखी शफीक

शफीक

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles