31.1 C
Jaipur
Sunday, July 20, 2025

मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार

Newsमणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल, 20 जुलाई (भाषा) मणिपुर के इंफाल पूर्वी और इंफाल पश्चिम जिलों से सुरक्षाबलों ने विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने शनिवार को इंफाल पश्चिम जिले के कंगला पाट से प्रतिबंधित संगठन ‘यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी ऑफ कांगलीपाक’ (यूपीपीके) के एक सक्रिय कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान युमनाम प्रेम मेइती (23) के रूप में हुई है।

इंफाल पश्चिमी जिले के पोलो ग्राउंड के पार्किंग क्षेत्र से शुक्रवार को ‘कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप) से जुड़े एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान नानाओह (43) के रूप में हुई है और वह घाटी क्षेत्र में दुकानों से जबरन वसूली करता था।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि नानाओह आपराधिक धमकी और अवैध अदालतों के माध्यम से महिलाओं के खिलाफ अपराधों से संबंधित मामलों में समूहों के बीच मध्यस्थता भी कराता था।

प्रतिबंधित संगठन ‘पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक’ (पीआरईपीएके) के एक सक्रिय कैडर को शनिवार को इंफाल पूर्वी जिले के सेइजांग अवांग लेइकाई से गिरफ्तार किया गया।

सुरक्षाबलों ने शनिवार को इंफाल पूर्वी जिले के नापेट गांव से प्रतिबंधित ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी’ के एक सक्रिय कैडर को गिरफ्तार किया।

इसके अलावा, सुरक्षाबलों ने शनिवार को चुराचंदपुर जिले के लामजांग गांव से .303 की एक राइफल, एक देसी .32 पिस्तौल, एक देसी एकनाली राइफल, दो मोर्टार, एक रॉकेट बम, तीन हथगोले, कारतूस और अन्य सामान बरामद किया।

भाषा योगेश नेत्रपाल

नेत्रपाल

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles