28 C
Jaipur
Monday, July 21, 2025

तूफान ‘विफा’ के कारण हांगकांग और दक्षिणी चीन में उड़ान सेवाएं प्रभावित

Newsतूफान ‘विफा’ के कारण हांगकांग और दक्षिणी चीन में उड़ान सेवाएं प्रभावित

हांगकांग, 20 जुलाई (एपी) तूफान ‘विफा’ के कारण रविवार को हांगकांग और चीन के कुछ हवाई अड्डों पर उड़ान सेवाएं प्रभावित हुईं। तूफान देश के दक्षिणी तट से पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।

हांगकांग, शेन्ज़ेन, झुहाई और मकाऊ के हवाई अड्डों की वेबसाइट के अनुसार, दिन के अधिकांश समय के लिए उड़ानें रद्द या स्थगित कर दी गईं। प्रसारणकर्ता आरटीएचके के अनुसार, हांगकांग में कम से कम 400 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिससे लगभग 80,000 यात्री प्रभावित हुए। कुछ हाई-स्पीड ट्रेन सेवाएं भी रद्द कर दी गईं।

इससे पहले, हांगकांग वेधशाला ने तूफ़ान का संकेत संख्या 10 जारी किया, जो इसकी सर्वोच्च चेतावनी थी। वेधशाला ने बताया कि तूफ़ान दोपहर में शहर के दक्षिण से गुज़रा। इस दौरान अधिकतम 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।

हांगकांग में, सरकार ने बताया कि उसे पेड़ों के गिरने की 450 से ज़्यादा शिकायतें मिली हैं। बयान में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं दी गई है।

बयान में कहा गया है कि 250 से ज़्यादा लोगों ने सार्वजनिक आश्रय स्थलों में शरण ली। हांगकांग डिज़्नीलैंड और अन्य मनोरंजन पार्क बंद कर दिए गए हैं।

तूफान का नाम ‘विफा’ थाईलैंड ने रखा है। शनिवार को यह फिलीपीन और ताइवान के कुछ हिस्सों से गुजरा।

पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में आने वाले तूफानों के नाम उस क्षेत्र के देशों द्वारा चुने जाते हैं।

फिलीपीन में, तूफ़ान के दौरान उत्तरी कागायन प्रांत में बाढ़ में एक व्यक्ति की मौत हो गई। देश में 43,000 लोग बाढ़, भूस्खलन के कारण सरकारी आपातकालीन आश्रयों या रिश्तेदारों के घरों में शरण लेने को मजबूर हैं। अधिकारियों ने बताया कि 400 से ज़्यादा घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।

एपी आशीष सुभाष

सुभाष

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles