32.9 C
Jaipur
Sunday, July 20, 2025

वरिष्ठ कांग्रेस नेता कर्ण सिंह ने कश्मीर रेल संपर्क को ऐतिहासिक क्षण बताया

Newsवरिष्ठ कांग्रेस नेता कर्ण सिंह ने कश्मीर रेल संपर्क को ऐतिहासिक क्षण बताया

जम्मू, छह जून (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जम्मू कश्मीर के पूर्व सद्र-ए-रियासत कर्ण सिंह ने शुक्रवार को कश्मीर रेल सेवा की शुरुआत को क्षेत्र के इतिहास में ‘वास्तव में ऐतिहासिक क्षण’ करार दिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कटरा से श्रीनगर और श्रीनगर से कटरा के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिससे कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक का काम पूरा हो गया।

अंतिम डोगरा शासक महाराजा हरि सिंह के पुत्र कर्ण सिंह ने कहा कि यह रेल सेवा घाटी और जम्मू, दोनों में पर्यटन, व्यापार और वाणिज्य में वृद्धि के एक नए युग की शुरुआत करेगी।

उन्होंने यहां एक बयान में कहा, ‘आज जम्मू-कश्मीर के इतिहास में सचमुच एक ऐतिहासिक क्षण है। कटरा से श्रीनगर तक ट्रेन सेवा का उद्घाटन एक आश्चर्यजनक तकनीकी उपलब्धि है।’

भाषा

शुभम सुभाष

सुभाष

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles