29.2 C
Jaipur
Sunday, July 20, 2025

जापान की राजकुमारी काको ब्राजील में पदक से सम्मानित की गईं

Newsजापान की राजकुमारी काको ब्राजील में पदक से सम्मानित की गईं

साओ पाउलो (ब्राजील), सात जून (एपी) जापान की राजकुमारी ‘काको ऑफ अकिशिनो’ को ब्राजील के साओ पाउलो के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया। राजकुमारी काको नैशिन्नो वर्तमान में दक्षिण अमेरिकी देश की 11 दिवसीय यात्रा पर हैं।

जापान और ब्राजील के बीच राजनयिक संबंधों की 130वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजकुमारी काको यह यात्रा कर रही है।

जापान के सम्राट नारुहितो की भतीजी और युवराज फूमिहितो यानि अकिशिनो की छोटी बेटी राजकुमारी काको बृहस्पतिवार को साओ पाउलो पहुंचीं। उन्होंने शुक्रवार को जापानी समुदाय के सदस्यों के साथ मुलाकात की और राज्य सरकार के महल में गवर्नर टार्सिसियो डी फ्रीटास के साथ रात्रिभोज किया।

उन्हें एक समारोह में ‘ऑर्डर ऑफ द इपिरंगा’ से सम्मानित किया गया। राजकुमारी काको रियो डी जेनेरियो और राजधानी ब्रासीलिया सहित सात अन्य शहरों की यात्रा करेंगी, जहां वह राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा से संभवत: मुलाकात करेंगी।

सम्राट नारुहितो को कोई पुत्र नहीं है, जिसके कारण उनके भाई अकिशिनो सम्राट बनने के पहले उत्तराधिकारी हैं। जापान में महिलाओं को सिंहासन पर बैठने की अनुमति नहीं है।

एपी सुरभि सिम्मी

सिम्मी

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles