28 C
Jaipur
Monday, July 21, 2025

अनिमेष ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर पुरुषों की 200 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता

Newsअनिमेष ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर पुरुषों की 200 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता

गुमी (दक्षिण कोरिया), 31 मई (भाषा) भारत के अनिमेष कुजूर ने शनिवार को यहां 26वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की 200 मीटर स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए कांस्य पदक जीता।

इस 21 वर्षीय खिलाड़ी ने 20.32 सेकंड का समय लेकर 20.40 सेकंड का अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा और पोडियम पर अंतिम स्थान प्राप्त किया।

जापान के तोवा उजावा ने 20.12 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक, जबकि सऊदी अरब के अब्दुलअजीज अताफी (20.31 सेकंड) ने रजत पदक जीता।

कुजूर के कांस्य पदक से भारत के कुल पदकों की संख्या 19 हो गई है, जिसमें आठ स्वर्ण पदक शामिल हैं।

भाषा

पंत

पंत

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles