28 C
Jaipur
Saturday, July 19, 2025

“PM मोदी ने दिल्ली CM रेखा गुप्ता को जन्मदिन पर दी बधाई, कहा – ‘राष्ट्रीय राजधानी के लिए कर रही हैं सराहनीय काम’”

Fast News"PM मोदी ने दिल्ली CM रेखा गुप्ता को जन्मदिन पर दी बधाई, कहा – ‘राष्ट्रीय राजधानी के लिए कर रही हैं सराहनीय काम’"

नयी दिल्ली, 19 जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के 51वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी के कल्याण के लिए कई कदम उठा रही हैं।

मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘वह हमेशा दिल्ली की सेवा में सक्रिय रही हैं। मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी के कल्याण के लिए कई पहल की हैं। उनके दीर्घ व स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’

भाजपा ने इस साल फरवरी में 24 साल बाद दिल्ली की सत्ता में लौटने पर गुप्ता को मुख्यमंत्री चुना था। वह भाजपा की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री हैं। गुप्ता के अलावा दूसरी महिला मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी हैं।

भाषा जोहेब शोभना

शोभना

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles