28 C
Jaipur
Saturday, July 19, 2025

न्यायमूर्ति विभु बाखरू ने संभाला कर्नाटक हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश पद

Fast Newsन्यायमूर्ति विभु बाखरू ने संभाला कर्नाटक हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश पद

बेंगलुरु, 19 जुलाई (भाषा) न्यायमूर्ति विभु बाखरू ने शनिवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने यहां राजभवन के ग्लास हाउस में आयोजित एक समारोह में न्यायमूर्ति विभु बाखरू को पद की शपथ दिलाई।

इससे पहले न्यायमूर्ति बाखरू (59) दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार, कर्नाटक विधान परिषद के सभापति बसवराज होरट्टी, कई वरिष्ठ मंत्री, न्यायाधीश, अधिवक्ता और राज्य सरकार के अधिकारी उपस्थित थे।

भाषा योगेश शोभना

शोभना

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles