पणजी, 20 जुलाई (भाषा) गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार को पणजी में आयोजित एक समारोह में निवर्तमान राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई को विदाई दी। एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक, राज्य मंत्रिमंडल के कई मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक इस समारोह में शामिल हुए।
प्रवक्ता के अनुसार, मुख्यमंत्री ने गोवा में राज्यपाल के ‘उल्लेखनीय कार्यकाल’ के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
छब्बीस जुलाई को होने वाले एक समारोह में पिल्लई का स्थान पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री पुसापति अशोक गजपति राजू लेंगे।
जुलाई 2021 में गोवा के राज्यपाल बनने से पहले, पिल्लई मिजोरम में भी इसी पद पर थे।
भाषा
राखी देवेंद्र
देवेंद्र