28 C
Jaipur
Monday, July 21, 2025

उप्र : कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस के टुकड़े मिलने से सनसनी, प्रशासन ने सफाई कर करायी पुष्प वर्षा

Newsउप्र : कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस के टुकड़े मिलने से सनसनी, प्रशासन ने सफाई कर करायी पुष्प वर्षा

फिरोजाबाद (उप्र), 20 जुलाई (भाषा) फिरोजाबाद जिले के उत्तर क्षेत्र में कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस के टुकड़े मिलने से सनसनी फैल गयी। प्रशासन ने आनन-फानन में रास्ते की सफाई करवाकर स्थिति को संभाला।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि उत्तर थाना क्षेत्र में कोटला चौराहे के पास कांवड़ यात्रा मार्ग पर रविवार देर शाम मांस के टुकड़े मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंचे पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने तत्काल सफाई कराकर स्थिति को संभाला।

उत्तर थाना प्रभारी संजुल पांडे ने बताया कि किसी शरारती तत्व ने कोटला चौराहे के ऊपर बने फ्लाईओवर से मांस के कुछ टुकड़े नीचे सड़क पर फेंक दिए थे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल सफाई कराकर वहां से गुजर रहे कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की।

उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई भी कांवड़िया प्रभावित नहीं हुआ। स्थिति शांतिपूर्ण है।

भाषा सं. सलीम शफीक

शफीक

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles