27.3 C
Jaipur
Friday, August 29, 2025

अमेरिका के ‘साउथ कैरोलाइना’ के तटीय शहर में गोलीबारी में 11 लोग घायल

Newsअमेरिका के ‘साउथ कैरोलाइना’ के तटीय शहर में गोलीबारी में 11 लोग घायल

लिटिल रिवर (अमेरिका), 26 मई (एपी) अमेरिका के ‘साउथ कैरोलाइना’ के एक तटीय शहर में रविवार रात हुई गोलीबारी में कम से कम 11 लोग घायल हो गए। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्राधिकारियों ने बताया कि लिटिल रिवर में रात करीब साढ़े नौ बजे हुई गोलीबारी में घायल कम से कम 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन ‘होरी काउंटी’ पुलिस ने किसी घायल की स्थिति की जानकारी नहीं दी।

‘होरी काउंटी’ पुलिस ने सोशल मीडिया पर बताया कि जांचकर्ताओं को निजी वाहनों में और लोगों के अस्पताल पहुंचने की जानकारी मिली है।

अधिकारियों ने संदिग्धों या गोलीबारी के कारणों के बारे में कोई जानकारी जारी नहीं की।

‘लिटिल रिवर’, ‘मायर्टल बीच’ से लगभग 20 मील (32 किलोमीटर) उत्तर-पूर्व में है।

एपी सिम्मी खारी

खारी

See also  दबंग दिल्ली ने यूटीटी के पहले मैच में जयपुर पैट्रियट्स को हराया

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles