27.7 C
Jaipur
Sunday, August 31, 2025

भारत की रूपल और पूजा ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत जबकि यूनुस ने कांस्य पदक जीता

Newsभारत की रूपल और पूजा ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत जबकि यूनुस ने कांस्य पदक जीता

गुमी (दक्षिण कोरिया), 28 मई (भाषा) भारत ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन बुधवार को यहां अपने खाते में तीन और पदक जोड़े जिसमें रूपल चौधरी और पूजा ने रजत जबकि यूनुस शाह ने कांस्य पदक जीता।

भारतीय ‘चौकड़ी’ की सदस्य रूपल ने महिलाओं के 400 मीटर फाइनल में 52.68 सेकेंड का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया और दिन में भारत का खाता खोला। इसी स्पर्धा में हमवतन विथ्या रामराज 53.00 सेकेंड के समय के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।

जापान की नानाको मात्सुमोतो (52.17 सेकेंड) ने स्वर्ण जबकि उज्बेकिस्तान की जोनबीबी हुकमोवा (52.79 सेकेंड) ने कांस्य पदक जीता।

पूजा ने महिलाओं की 1500 मीटर स्पर्धा में चार मिनट 10.83 सेकेंड के समय के साथ भारत को दूसरा रजत पदक दिलाया जबकि यूनुस शाह ने पुरुषों की 1500 मीटर स्पर्धा में तीन मिनट 43.03 सेकेंड का समय लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता के पहले दिन राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारी गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर स्पर्धा में शीर्ष स्थान हासिल करके भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया था जबकि सर्विन सेबेस्टियन ने 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।

भाषा नमिता पंत

पंत

See also  "ग्वालियर में कार ने कांवड़ियों को रौंदा, चार की मौत"

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles