22.6 C
Los Angeles
Wednesday, September 3, 2025

प्रधानमंत्री की रैली से बंगाल सरकार के खिलाफ ‘दुर्भावनापूर्ण’ अभियान चलाया गया: ममता

Newsप्रधानमंत्री की रैली से बंगाल सरकार के खिलाफ ‘दुर्भावनापूर्ण’ अभियान चलाया गया: ममता

कोलकाता, 30 मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर हिंसा, भ्रष्टाचार और अराजकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाने के एक दिन बाद, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को दावा किया कि राजनीति से प्रेरित होकर उनकी सरकार के खिलाफ एक ‘‘दुर्भावनापूर्ण और झूठा अभियान’’ चलाया गया।

उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार में बृहस्पतिवार को एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने मुर्शिदाबाद दंगों और शिक्षक भर्ती घोटाले का हवाला दिया तथा दावा किया कि राज्य के लोग ‘‘निर्मम सरकार’’ को हटाने के लिए बेताब हैं।

बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया, ‘‘कल उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार में, राजनीति से प्रेरित होकर एक दुर्भावनापूर्ण और झूठा अभियान चलाया गया।’’

उन्होंने यह भी दावा किया, ‘‘यह एक ऐसा अभियान था, जिसके तहत अलीपुरद्वार जिले के लोगों के लिए हमारी सरकार द्वारा किए गए महत्वपूर्ण विकास कार्यों को कमतर बताने और मिटाने का प्रयास किया गया।’’

भाषा यासिर सुभाष

सुभाष

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles