24.2 C
Jaipur
Thursday, September 4, 2025

अमेरिका के नॉर्थ कैरोलीना में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, 12 घायल

Newsअमेरिका के नॉर्थ कैरोलीना में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, 12 घायल

हिकोरी (अमेरिका), एक जून (एपी) अमेरिका के नॉर्थ कैरोलीना में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कम से कम 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इसने बताया कि गोलीबारी की यह घटना कटाबा काउंटी के एक शहर हिकोरी में देर रात 12:45 बजे हुई। एक घायल की हालत गंभीर है जबकि कई अन्य अस्पताल में भर्ती हैं।

पुलिस ने बताया कि नॉर्थ कैरोलीन राज्य जांच ब्यूरो और हिकोरी पुलिस विभाग घटनास्थल की जांच कर रहे हैं और अब तक इस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

एपी जोहेब देवेंद्र

देवेंद्र

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles