27.9 C
Los Angeles
Wednesday, September 3, 2025

राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र पांच जून को परमाणु ऊर्जा पर पुनर्निर्मित गैलरी का अनावरण करेगा

Newsराष्ट्रीय विज्ञान केंद्र पांच जून को परमाणु ऊर्जा पर पुनर्निर्मित गैलरी का अनावरण करेगा

नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) दिल्ली में स्थित राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र में बृहस्पतिवार क एक पुनर्निर्मित स्थायी गैलरी का अनावरण होगा, जिसमें एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र का 3डी ‘वॉकथ्रू’ और वास्तविक परमाणु रिएक्टरों की कलाकृतियों समेत 50 से अधिक वस्तुएं प्रदर्शित की जाएंगी।

संस्कृति मंत्रालय ने कहा कि ‘हॉल ऑफ न्यूक्लियर पावर: एटम्स सर्विंग द नेशन’ नामक गैलरी का मूल रूप से 2016 में उद्घाटन किया गया था।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह गैलरी भारत की परमाणु यात्रा और होमी जे. भाभा जैसे इसके अग्रदूतों के प्रति श्रद्धांजलि है, जो भविष्य के लिए स्वच्छ, विश्वसनीय और टिकाऊ ऊर्जा स्रोत के रूप में परमाणु ऊर्जा के महत्व की पुष्टि करती है।

मंत्रालय ने कहा, ‘भारत विशाल थोरियम भंडार और बढ़ती ऊर्जा मांगों के बीच परमाणु ऊर्जा दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है। पुनर्निमित गैलरी का उद्देश्य आम लोगों, विशेष रूप से छात्रों को परमाणु प्रौद्योगिकी के विज्ञान और संभावनाओं के बारे में जानकारी देना, प्रेरित करना और जागरूकता बढ़ाना है।”

भाषा जोहेब माधव

माधव

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles