भारत में जल्द ही खुद की ‘बिग फोर’ लेखा कंपनियां होंगी: गोयल

0
25

बर्न, नौ जून (भाषा) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि सरकार भारत में बड़ी घरेलू लेखा कंपनियां बनाने की कोशिश कर रही है और देश में जल्द ही अपनी खुद की ‘बिग फोर’ कंपनियां होंगी।

वर्तमान में दुनिया की ‘बिग फोर’ पेशेवर सेवा कंपनियां डेलॉयट, पीडब्ल्यूसी या प्राइसवाटरहाउस कूपर्स, अर्न्स्ट एंड यंग (ईवाई) और केपीएमजी हैं। ये चारों विदेशी कंपनियां भारत के लेखा परीक्षण और परामर्श क्षेत्र में हावी हैं।

गोयल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘अब हम अपनी खुद की ‘बिग फोर’ कंपनियां बनाने की कोशिश कर रहे हैं। पहले नियम (दोस्ताना नहीं) थे…आप जानते हैं, हम विलय नहीं कर सकते थे। हमारी सोच भी अलग थी। अब धीरे-धीरे लोग समझ रहे हैं…भारत में बहुत जल्द हमारी अपनी बिग फोर कंपनियां होंगी…।’’

गोयल इस समय यूरोपीय देशों की आधिकारिक यात्रा पर हैं।

भाषा रमण प्रेम

प्रेम

See also  भारत के पैरा एथलीट महेंद्र गुर्जर ने स्विट्जरलैंड में भाला फेंक एफ42 स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड बनाया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here