28.9 C
Jaipur
Thursday, August 28, 2025

भाजपा की कथनी और करनी में अंतर से युवाओं में आक्रोश: अशोक गहलोत

Newsभाजपा की कथनी और करनी में अंतर से युवाओं में आक्रोश: अशोक गहलोत

जयपुर, नौ जून (भाषा) पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) में नये अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं कर पाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह भाजपा की कथनी और करनी का अंतर है जिससे युवाओं में आक्रोश है।

गहलोत ने ‘एक्स’ पर इस मुद्दे को उठाते हुए पोस्ट किया, ‘‘भाजपा ने राजस्थान के युवाओं को कैसे छला, यह एक उदाहरण है। भाजपा के नेताओं ने चुनाव से पहले युवाओं को गुमराह कर एवं हमारे ऊपर झूठे आरोप लगाकर भ्रम फैलाने के लिए आरपीएससी में सकारात्मक परिवर्तन कर परीक्षा एवं भर्ती प्रक्रिया को तेज करने का वादा किया था।’’

उन्होंने लिखा,‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा सरकार 10 महीने में आरपीएससी का नया अध्यक्ष तक नियुक्त नहीं कर सकी है और न ही सदस्यों के रिक्त पदों को भर सकी है। यहां तक की पेपर लीक के आरोप में गिरफ्तार हुए एक निलंबित सदस्य तक को बर्खास्त नहीं करवा सकी है।’’

पूर्व मुख्यमंत्री के अनुसार आरपीएससी में रिक्त पदों के कारण भर्तियों में समय लग रहा है। जिन भर्तियों में साक्षात्कार हो रहे हैं उनमें कई-कई महीने लग जा रहे हैं और बेरोजगार युवाओं का इंतजार लम्बा होता जा रहा है।

उन्होंने लिखा,‘‘यह भाजपा की कथनी और करनी का अंतर है जिससे युवाओं में आक्रोश है।’’

भाषा पृथ्वी

राजकुमार

राजकुमार

See also  फर्जी ईडी, सीबीआई अधिकारी और अदालती सुनवाई : 'डिजिटल अरेस्ट' में गंवाए करीब एक करोड़ रुपये

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles