23.8 C
Jaipur
Monday, September 1, 2025

महाराष्ट्र में ढांचागत परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ीं, मोदी सरकार में अधिक धनराशि मिली: फडणवीस

Newsमहाराष्ट्र में ढांचागत परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ीं, मोदी सरकार में अधिक धनराशि मिली: फडणवीस

मुंबई, दस जून (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्षों में एक बदले हुए भारत और एक नई कार्य संस्कृति का उभार दिखा। उन्होंने दावा किया कि राज्य को इस अवधि के दौरान संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार की तुलना में कई गुना अधिक धन प्राप्त हुआ है।

इस उपलक्ष्य में यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने यह भी कहा कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ बहस करने के लिए तैयार हैं, जिन्होंने आरोप लगाया है कि पिछले साल के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में धांधली हुई थी।

फडणवीस ने कहा कि मेट्रो नेटवर्क, मुंबई तटीय सड़क, ट्रांस-हार्बर अटल सेतु, वधावन बंदरगाह और नवी मुंबई हवाई अड्डे जैसी परियोजनाएं जो कई वर्षों से अटकी हुई थीं, मोदी के सत्ता में आने के बाद तेजी से आगे बढ़ीं।

उन्होंने कहा कि राज्य में 1.75 लाख करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाएं और छह लाख करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाएं चल रही हैं।

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नीत संप्रग के दस साल के शासन के दौरान राज्य को केंद्र से 1.23 लाख करोड़ रुपये मिले थे, जबकि 2014 से अब तक उसे 10.5 लाख करोड़ रुपये मिले हैं।

भाषा संतोष नरेश

नरेश

See also  पश्चिम बंगाल: ई-रिक्शा चालक ने हावड़ा में कूड़े के ढेर से नवजात बच्ची को बचाया

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles