मुंबई: मेट्रो निर्माण स्थल के पास सड़क धंसी, बेस्ट बस गड्ढे में फंसी

0
51

मुंबई, 16 जून (भाषा) दक्षिण मुंबई के गिरगांव में मेट्रो निर्माण स्थल के पास ‘बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट’ (बेस्ट) की एक बस गड्ढे में फंस गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि बेस्ट की बस से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे गिरगांव मेट्रो स्टेशन स्थल के पास ठाकुरद्वार में डॉ. बाबासाहेब जयकर मार्ग पर हुई जो मेट्रो की भूमिगत लाइन के निर्माण स्थल के नजदीक है।

बेस्ट के अनुसार, रूट नंबर 121 की बस का पिछला बायां टायर सड़क के एक हिस्से के धंसने के बाद बने गड्ढे में फंस गया।

इसने बताया कि घटना उस समय हुई जब टाटा समूह की एक कंपनी द्वारा संचालित बस बैकबे डिपो से जे. मेहता मार्ग जा रही थी।

बेस्ट के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘कोई यात्री घायल नहीं हुआ।’’ उन्होंने बताया कि बस को बाद में वापस बैकबे डिपो लाया गया।

कुछ स्थानीय लोगों ने दावा किया कि गड्ढा लगभग पांच फुट गहरा था।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएससी) ने कहा कि यह घटना बाबासाहेब जयकर रोड और जगन्नाथ शंकर सेठ (जेएसएस) रोड के चौराहे पर हुई, जहां भूमिगत मेट्रो स्टेशन का काम किया जा रहा है।

मुंबई मेट्रो रेल निगम ने एक बयान में कहा कि प्रस्तावित गिरगांव पुनर्वास इमारत के बेसमेंट में संभवत: पानी की लाइन और सीवर लाइन से रिसाव होने के कारण पानी भर गया। इसी कारण भूमिगत गड्ढा बना गया जो सतह से दिखाई नहीं दे रहा था।

See also  दूरसंचार विभाग ने सेवा संबंधी मामलों में राजनीतिक दखल के खिलाफ कर्मचारियों को चेताया

इसने कहा, ‘‘रिसाव वाली जगह का पता लगाने और उसे ठीक करने के लिए बीएमसी अधिकारियों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है। क्षतिग्रस्त सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराने और भविष्य में इस तरह की घटना को रोकने के लिए जरूरी उपाय किए जा रहे हैं।’’

भाषा खारी नरेश

नरेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here