23.2 C
Jaipur
Thursday, September 4, 2025

तकनीकी खामी के कारण एअर इंडिया की दिल्ली-पेरिस उड़ान रद्द

Newsतकनीकी खामी के कारण एअर इंडिया की दिल्ली-पेरिस उड़ान रद्द

मुंबई, 17 जून (भाषा) एअर इंडिया ने उड़ान से पहले जांच के दौरान कुछ समस्याओं का पता चलने के बाद मंगलवार को अपनी दिल्ली-पेरिस उड़ान रद्द कर दी है।

एअर इंडिया ने कहा कि इस मसले का समाधान किया जा रहा है।

उसने कहा कि आज की उड़ान रद्द होने के परिणामस्वरूप, 18 जून को पेरिस से दिल्ली के लिए वापसी की उड़ान एआई142 भी रद्द कर दी गई है।

एअर इंडिया ने कहा, ‘‘17 जून को दिल्ली से पेरिस के लिए उड़ान संख्या एआई143 रद्द कर दी गई है। उड़ान से पहले अनिवार्य जांच में एक मुद्दे का पता चला है, जिसका इस समय समाधान किया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, पेरिस के चार्ल्स डी गॉल (सीडीजी) हवाई अड्डे पर रात्रि परिचालन पर प्रतिबंध के तहत उड़ान के आने के मद्देनजर इसे रद्द कर दिया गया है।’’

एअर इंडिया ने कहा कि वह यात्रियों को होटल में आवास की सुविधा प्रदान कर रही है और रद्दीकरण पर पूर्ण धन वापसी या उड़ान पुनर्निर्धारण की पेशकश भी कर रही है।

एअर इंडिया ने यह भी कहा कि वह यात्रियों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर रही है।

भाषा वैभव पवनेश

पवनेश

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles