26.8 C
Jaipur
Sunday, August 31, 2025

अमेठी में अवैध कब्जा हटवाने गए अधिकारियों पर हमला, नायब तहसीलदार समेत कई घायल

Newsअमेठी में अवैध कब्जा हटवाने गए अधिकारियों पर हमला, नायब तहसीलदार समेत कई घायल

अमेठी (उप्र), 18 जून (भाषा) अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में बुधवार को सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटवाने गयी राजस्व विभाग की टीम पर भूमाफिया तत्वों ने हमला कर नायब तहसीलदार सहित टीम के कई सदस्यों को घायल कर दिया।

अपर जिलाधिकारी अर्पित गुप्ता ने बताया कि गौरीगंज तहसील क्षेत्र के वार्ड नम्बर 13 के माधवपुर गांव के निवासी भोलानाथ सिंह ने अपने खेत तक जाने वाले चक रोड पर टिनशेड रखकर रास्ता अवरुद्ध करने और अवैध कब्जे की शिकायत की थी। कई बार शिकायत के बाद भी अतिक्रमण ना हटने पर उप जिलाधिकारी प्रीति तिवारी राजस्व टीम को लेकर खुद मौके पर पहुंची थीं।

उन्होंने बताया कि राजस्व टीम ने जैसे ही अतिक्रमण हटवाना शुरू किया, अवैध कब्जेदारों के घर की महिलाओं और पुरुषों ने टीम पर पथराव किया और धक्का-मुक्की भी की। उप जिलाधिकारी की गाड़ी के आगे ईंट लगाकर रास्ता रोक दिया और उन्हें गाड़ी से जबरन नीचे उतार लिया।

गुप्ता ने बताया कि दबंगों के हमले में नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी, लेखपाल सिराज सहित राजस्व टीम के कई सदस्यों को चोटें आईं। वहीं, शिकायतकर्ता भोलानाथ सिंह भी घायल हो गया।

अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

भाषा सं सलीम सुरभि

सुरभि

See also  Why Parents Trust Invertis University for Their Children's Future

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles