29.2 C
Jaipur
Tuesday, September 2, 2025

राष्ट्रपति मुर्मू के जन्मदिन पर खरगे और राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं

Newsराष्ट्रपति मुर्मू के जन्मदिन पर खरगे और राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं

नयी दिल्ली, 20 जून (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 67वें जन्मदिन पर शुक्रवार को उन्हें बधाई दी तथा उनके दीर्घायु होने की कामना की।

खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘कांग्रेस की ओर से, हम भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। कामना है कि राष्ट्र की प्रगति, कल्याण और न्याय के प्रति उनकी बुद्धिमत्ता और अटूट समर्पण देश को सच्चाई और शुचिता के मार्ग पर ले जाए।’

उन्होंने कहा, ‘हम उनके लंबे, स्वस्थ और पूर्ण जीवन की कामना करते हैं।’

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘माननीय राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आपके स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना करता हूं।’

मुर्मू ने 2022 में राष्ट्रपति पद संभाला था और वह आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली पहली राष्ट्रपति हैं

भाषा हक सिम्मी मनीषा

मनीषा

See also  शादी से लौटते वक्त भीषण हादसा: बुलंदशहर में कार पलटने और आग लगने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles