29.4 C
Jaipur
Tuesday, September 2, 2025

कोर्स रिकॉर्ड की बराबरी करके खलिन जोशी शीर्ष तीन में

Newsकोर्स रिकॉर्ड की बराबरी करके खलिन जोशी शीर्ष तीन में

मराकेश (मोरक्को), 21 जून (भाषा) भारत के खलिन जोशी ने दूसरे दौर में नौ अंडर 63 के स्कोर से यहां मोरक्को राइजिंग स्टार्स मराकेश गोल्फ टूर्नामेंट में कोर्स रिकॉर्ड की बराबरी की और तीसरे स्थान पर पहुंच गए।

पहले दिन एक अंडर 71 का स्कोर बनाने वाले जोशी का कुल स्कोर 10 अंडर है।

भारतीय-अमेरिकी गोल्फर वरुण चोपड़ा (67-66) और मोरक्को के अयूब एलगुइराटी (67-66) 11 अंडर के कुल स्कोर से संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।

अन्य भारतीयों में करणदीप कोच्चर (पांच अंडर 67) सात अंडर के कुल स्कोर से संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर हैं।

अजितेष संधू (दो अंडर 70) छह अंडर के कुल स्कोर से संयुक्त 12वें जबकि राहिल गंगजी और अर्जुन शर्मा तीन अंडर के कुल स्कोर से संयुक्त 36वें स्थान पर हैं।

गंगजी ने दूसरे दौर में पांच अंडर 67 जबकि अर्जुन ने चार अंडर 68 का स्कोर बनाया।

अमन राज भी पांच अंडर 67 के स्कोर से कुल दो अंडर के स्कोर से संयुक्त 49वें स्थान पर रहते हुए कट हासिल करने में सफल रहे।

एस चिकारंगप्पा (75-69) और पुखराज सिंह गिल (76-72) कट हासिल करने में नाकाम रहे।

भाषा सुधीर मोना

मोना

See also  IndoSpace expands its footprint in Maharashtra with the launch of 'IndoSpace Chakan V in Pune'

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles