27.9 C
Jaipur
Monday, September 1, 2025

विधायक और पत्रकार को धमकी देने का आरोपी युवक गिरफ्तार

Newsविधायक और पत्रकार को धमकी देने का आरोपी युवक गिरफ्तार

देवरिया (उप्र), 22 जून (भाषा) देवरिया सदर सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी तथा एक स्थानीय पत्रकार को फोन पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि कुछ दिन पहले भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी और स्थानीय पत्रकार संतोष विश्वकर्मा को फोन पर गोली मारने की धमकी दी गई थी और यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पुलिस ने इस सम्बन्ध में देवरिया कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया था।

प्रवक्ता ने बताया कि आज पुलिस टीम ने एक सूचना के आधार पर भलुअनी थाना क्षेत्र के सोनरी गांव निवासी रोहित यादव नामक एक व्यक्ति को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं सलीम नोमान

नोमान

See also  मणिपुर में सामान्य स्थिति बहाल करने में गृह मंत्री विफल, इस्तीफा देना चाहिए: कांग्रेस

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles