25.4 C
Jaipur
Tuesday, September 2, 2025

मोदी सरकार ने पूर्वोत्तर में विकास को नयी गति दी : भाजपा की त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष

Newsमोदी सरकार ने पूर्वोत्तर में विकास को नयी गति दी : भाजपा की त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष

अगरतला, 24 जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्य ने केंद्र की पूर्ववर्ती सरकारों पर लंबे समय तक पूर्वोत्तर की उपेक्षा करने का मंगलवार को आरोप लगाते हुए क्षेत्र में सर्वांगीण विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को श्रेय दिया।

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘चाहे साक्षरता अभियान हो या सामाजिक-आर्थिक विकास या बुनियादी ढांचे का निर्माण, मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ही पूर्वोत्तर पर ध्यान केंद्रित किया गया।’’

भट्टाचार्य ने कहा कि मोदी ने पिछले 11 वर्षों में पूर्वोत्तर का 70 बार दौरा किया।

उन्होंने दावा किया, ‘‘कांग्रेस के नेतृत्व वाली पिछली सरकारों ने पूर्वोत्तर की उपेक्षा की। जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी जैसे प्रधानमंत्रियों ने शायद ही कभी इस क्षेत्र का दौरा किया।’’ उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के निरंतर समर्थन की बदौलत त्रिपुरा अब मिजोरम के बाद पूर्वोत्तर में दूसरा पूर्ण साक्षर राज्य बन गया है।

त्रिपुरा में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की प्रशंसा करते हुए भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य सरकार ने न केवल त्रिपुरा को पूर्ण साक्षर बनाया है, बल्कि शिक्षा प्रणाली में सुधार के लिए भी कई कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का पाठ्यक्रम लागू किया गया है और विद्यार्थियों को उचित शिक्षा देने के लिए कई स्कूलों को विद्याज्योति स्कूल (अंग्रेजी माध्यम) में बदल दिया गया है।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में त्रिपुरा में कई विश्वविद्यालय खुले हैं और राज्य सरकार आदिवासी बहुल धलाई जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की भी योजना बना रही है।

See also  खबर जर्मनी ट्रेन हमला

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles