23.8 C
Jaipur
Monday, September 1, 2025

केरल: मुख्यमंत्री ने आईएसएस पहुंचने वाले पहले भारतीय शुभांशु शुक्ला की सराहना की

Newsकेरल: मुख्यमंत्री ने आईएसएस पहुंचने वाले पहले भारतीय शुभांशु शुक्ला की सराहना की

तिरुवनंतपुरम, 26 जून (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पहुंचने के लिए अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और उनकी टीम की बृहस्पतिवार को सराहना की।

शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचने वाले पहले भारतीय हैं।

मुख्यमंत्री ने ‘फेसबुक’ पर एक पोस्ट में कहा कि भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुक्ला की अमेरिकी अंतरिक्ष मिशन ‘एक्सिओम मिशन 4’ में भागीदारी भारत की अंतरिक्ष अन्वेषण यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि आईएसएस पर उनका (शुक्ला का) पहुंचना चार दशकों से अधिक समय में अंतरिक्ष में किसी भारतीय की पहली उपस्थिति है।

कैप्टन शुक्ला भारत के स्वदेशी अंतरिक्ष कार्यक्रम गगनयान के लिए चुने गए चार अंतरिक्ष यात्रियों में से एक हैं।

विजयन ने शुक्ला और उनके साथी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “यह उपलब्धि भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का एक प्रमुख स्रोत होगी।”

शुक्ला बुधवार को आईएसएस के लिए रवाना हुए थे, जो 41 वर्ष के अंतराल के बाद भारत की मानव सहित अंतरिक्ष उड़ान में वापसी का प्रतीक है।

भाषा जितेंद्र अविनाश

अविनाश

See also  शाह ने असम के मुख्यमंत्री से फोन पर बात करके बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles