21.3 C
Los Angeles
Wednesday, September 3, 2025

झारखंड: हजारीबाग में पुलिस ने दो दिन में 107 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया

Newsझारखंड: हजारीबाग में पुलिस ने दो दिन में 107 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया

हजारीबाग(झारखंड), 26 जून (भाषा) झारखंड के हजारीबाग जिले में 24 जून को शुरू किये गए एक विशेष अभियान के दौरान 100 से अधिक वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जिला पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि यह अभियान मंगलवार रात शुरू किया गया था और संपत्ति कुर्की से संबंधित मामलों में फरार वारंटियों एवं आरोपियों के खिलाफ आज भी जारी रहा।

बयान के अनुसार, 107 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अदालत के आदेशों के अनुपालन में जिले के विभिन्न पुलिस थानों में मामले दर्ज किये गए।

भाषा सुभाष माधव

माधव

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles