29.4 C
Jaipur
Tuesday, September 2, 2025

लंबे समय तक सूखे के कारण गरीब देशों में महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा में होती है वृद्धि : अध्ययन

Newsलंबे समय तक सूखे के कारण गरीब देशों में महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा में होती है वृद्धि : अध्ययन

नयी दिल्ली, 27 जून (भाषा) निम्न और मध्यम आय वाले देशों में लंबे समय तक भीषण सूखा पड़ने से लड़कियों एवं महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा में अप्रत्यक्ष रूप से वृद्धि होती है। ऑस्ट्रेलिया स्थित कर्टिन विश्वविद्यालय और अन्य संस्थानों के शोधकर्ताओं के हालिया अध्ययन से यह सामने आई है।

शोधकर्ताओं ने कहा कि यह अध्ययन दिखाता है कि जलवायु परिवर्तन का लड़कियों और महिलाओं पर कैसे नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, जिन्हें पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है और संसाधनों तक पहुंच के वास्ते कभी-कभी पलायन करने या कम उम्र में शादी करने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

‘पीएलओएस ग्लोबल पब्लिक हेल्थ’ पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में दक्षिण अमेरिका, उप-सहारा अफ्रीका और दक्षिण-पूर्व एशिया के 14 देशों की 35 हजार लड़कियों एवं महिलाओं पर किए गए एक सर्वेक्षण के नतीजों का विश्लेषण किया गया, जिनकी उम्र 13 साल से 24 साल के बीच थी। बच्चों और युवाओं के खिलाफ हिंसा सर्वेक्षण से जुड़े आंकड़े 2013 से 2019 के बीच जुटाए गए थे।

शोधकर्ताओं के मुताबिक आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला कि उन इलाकों में लड़कियों और महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा की आशंका अधिक थी, जिन्हें 48 महीने (चार साल) की अवधि में आठ से 43 महीने तक भीषण सूखे का सामना करना पड़ा।

भाषा पारुल नरेश

नरेश

See also  Command the Room: Curated Noir & Mystique Fragrance Collection That Redefines Masculinity

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles