23.8 C
Jaipur
Monday, September 1, 2025

हिमाचल प्रदेश में अचानक आई बाढ़ की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हुई

Newsहिमाचल प्रदेश में अचानक आई बाढ़ की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हुई

शिमला, 28 जून (भाषा) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और कुल्लू में बुधवार को बादल फटने से अचानक आई बाढ़ से मची तबाही के बीच शनिवार को एक और शव मिलने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कुल्लू जिले के बक्सहाल गांव में नदी के किनारे एक नाबालिग लड़की का शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान मूर्ति देवी के रूप में हुई है।

बुधवार को सैंज इलाके में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के कारण जीवा नाले में मूर्ति, उसके पिता और उसकी चाची बह गए। लड़की के पिता और चाची का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

बुधवार को कुल्लू जिले के रेहला बिहाल में नंद लाल, उनकी बेटी और बहन अपने घरों से कीमती सामान निकालने की कोशिश करते समय बाढ़ में बह गए थे।

शनिवार को एक और शव बरामद होने के साथ ही हिमाचल प्रदेश में अचानक आई बाढ़ की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप

See also  कांग्रेस सांसद का रीजीजू पर पलटवार, जवाबदेही की मांग राष्ट्रविरोधी बयान नहीं

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles