23.8 C
Jaipur
Monday, September 1, 2025

शिविका ने दूसरी नॉर्म हासिल की, दिल्ली की दूसरी महिला अंतरराष्ट्रीय मास्टर बनने के करीब

Newsशिविका ने दूसरी नॉर्म हासिल की, दिल्ली की दूसरी महिला अंतरराष्ट्रीय मास्टर बनने के करीब

नयी दिल्ली, 28 जून (भाषा) महिला फिडे मास्टर शिविका रोहिल्ला ने फॉर्म में वापसी करते हुए दूसरी महिला अंतरराष्ट्रीय मास्टर नॉर्म हासिल की।

वह इस तरह तानिया सचदेव के बाद दिल्ली की दूसरी महिला अंतरराष्ट्रीय मास्टर बनने के करीब हैं। शिविका को राष्ट्रीय राजधानी की अगली महिला अंतरराष्ट्रीय मास्टर बनने के लिए लगभग 20 रेटिंग अंक और एक और नॉर्म की जरूरत है।

तानिया ने बहुत पहले यह उपलब्धि हासिल की थी। इसके बाद तानिया महिला ग्रैंडमास्टर और एक अंतरराष्ट्रीय मास्टर भी बनीं। उन्होंने ओपन वर्ग में दो जीएम नॉर्म भी हासिल किए जो ग्रैंडमास्टर बनने से थोड़ा कम है जिसे ऐतिहासिक रूप से दुनिया में 40 से अधिक महिला शतरंज खिलाड़ियों ने हासिल किया है।

शिविका ने बुडापेस्ट में एक साल से भी अधिक समय पहले अपनी पहली नॉर्म हासिल की थी लेकिन दूसरी बार इटली में इसोला डे सोल-ग्राडा के चौथे चरण में हासिल की।

सातवें दौर के बाद शिविका भारतीय महिला ग्रैंडमास्टर नॉर्म से बहुत दूर नहीं थीं लेकिन इसके बाद दो दौर में मिली हार से उन्हें नुकसान हुआ।

हमवतन एनआर विशाख और मोंटेनेग्रो की आंद्रेज सुकोविच के खिलाफ हार के बावजूद वह दो दौर शेष रहते नॉर्म हासिल करने में सफल रहीं।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द

See also  Experts decode private sector's growing influence in Indian education at The University of Melbourne.

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles