26.4 C
Jaipur
Monday, September 1, 2025

झारखंड: सुरक्षा बलों ने माओवादियों की 18,000 डेटोनेटर की एक बड़ी खेप का पता लगाया

Newsझारखंड: सुरक्षा बलों ने माओवादियों की 18,000 डेटोनेटर की एक बड़ी खेप का पता लगाया

चाईबासा (झारखंड), एक जुलाई (भाषा) सुरक्षा बलों ने मंगलवार को झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के एक वन क्षेत्र में माओवादियों की 18,000 डेटोनेटर की एक बड़ी खेप का पता लगाया है। पुलिस ने एक बयान में यह जानकारी दी।

विस्फोटक टोंटो थाना क्षेत्र के हुसिपी गांव के पास मिले।

पुलिस ने बताया कि विस्फोटकों को नक्सल रोधी अभियान में शामिल सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाने के इरादे से जंगल में छुपाया गया था।

पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीआरपीएफ और राज्य पुलिस के सुरक्षा कर्मियों ने एक संयुक्त अभियान शुरू किया और डेटोनेटर जब्त किए।

उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटकों को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिए।

भाषा जोहेब सुभाष

सुभाष

See also  विधायक और पत्रकार को धमकी देने का आरोपी युवक गिरफ्तार

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles