29.2 C
Jaipur
Tuesday, September 2, 2025

चेन्नई: पति ने महिला पार्षद की हत्या कर दी

Newsचेन्नई: पति ने महिला पार्षद की हत्या कर दी

चेन्नई, चार जुलाई (भाषा) चेन्नई के पश्चिमी उपनगर तिरुनिनरावूर नगर निगम की एक महिला पार्षद की उसके पति ने निजी विवाद के कारण कथित तौर पर धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मृतका एस गोमती (38) ने निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा था और नगर निकाय चुनाव में जीत हासिल की थी।

पुलिस ने बताया कि पार्षद के पति स्टीफन राज ने बृहस्पतिवार रात को तिरुनिनरावूर के पेरियार कॉलोनी में अपने घर के पास पत्नी पर हमला किया और उसके खून से लथपथ शव को छोड़कर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि दंपति की शादी को लगभग दस वर्ष हो गये थे।

दोनों विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके) पार्टी के सदस्य थे।

भाषा

योगेश संतोष

संतोष

See also  एयर कनाडा के ‘फ्लाइट अटेंडेंट’ हड़ताल पर, कंपनी ने सभी उड़ानें निलंबित कीं

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles