मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के ससुर का उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में निधन

0
105

(तीसरे पैरा में सुधार और अतिरिक्त सामग्री जोड़ते हुए)

सुलतानपुर (उप्र), 16 जुलाई (भाषा) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ससुर ब्रह्मदीन यादव का उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे।

ब्रह्मदीन यादव ने मंगलवार रात सुलतानपुर के विवेकानंद नगर क्षेत्र में अपने बेटे विवेकानंद यादव के आवास पर अंतिम सांस ली। विवेकानंद यादव ने बताया कि उनके पिता का पार्थिव शरीर मंगलवार की रात यहां से मध्यप्रदेश के रीवा के लिए एंबुलेंस से ले जाया गया जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उन्होंने बताया, ‘‘मेरे पिता का स्वास्थ्य 27 जून की रात्रि में बिगड़ गया था। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था। मेरी बहन एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पत्नी सीमा यादव अपनी बेटी के साथ उनका (ब्रह्मदीन यादव का) हालचाल जानने 28 जून को यहां आई थीं। 30 जून को हालत में सुधार के बाद उन्हें घर ले जाया गया था।’’

विवेकानंद ने बताया कि मंगलवार को अचानक उनका स्वास्थ्य फिर बिगड़ गया और जब तक परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचते, उनका देहांत हो गया। वर्ष 2023 में ब्रह्मदीन यादव की पत्नी का भी निधन हो गया था।

ब्रह्मदीन के परिवार में तीन पुत्र और एक पुत्री है। उनकी इकलौती बेटी सीमा का विवाह 1994 में उज्जैन में मोहन यादव से हुआ था। मूलरूप से उनका परिवार उत्तर प्रदेश के आंबेडकर नगर जिले की भीटी तहसील के कोडड़ा डड़वा गांव से है।

विवेकानंद यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनकी पत्नी सीमा इस समय विदेश यात्रा पर हैं। उन्हें ब्रह्मदीन के निधन की सूचना दे दी गई है और अंतिम संस्कार में उनके शामिल होने की संभावना है।

See also  Schneider Electric Expands Motor Control Portfolio with Launch of TeSys Deca Advanced 115A & 150A in India

भाषा सं राजेंद्र खारी

खारी

खारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here