24.2 C
Jaipur
Thursday, September 4, 2025

बुलंदशहर में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Newsबुलंदशहर में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

बुलंदशहर (उप्र), दो अगस्त (भाषा) बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र अंतर्गत दौलताबाद गांव में शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि औरंगाबाद थाना क्षेत्र के दौलताबाद गांव में शुक्रवार देर रात संजय (52) अपने साथी जितेन्द्र के साथ घर जा रहे थे। रास्ते में दो युवक पैदल जाते हुए मिले, संजय ने उन्हें टोका तो उनमें से एक व्यक्ति ने उन्हें गोली मार दी।

उन्होंने बताया कि संजय को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी और दो बच्चे गाजियाबाद में रहते हैं और वह यहां घर पर अपनी मां के साथ रहते थे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मौके पर एक पिस्तौल और एक खोखा मिला है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।

भाषा सं राजेंद्र शोभना

शोभना

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles