29.9 C
Los Angeles
Wednesday, September 3, 2025

थाईलैंड ने कंबोडिया के दो घायल सैनिकों को वापस भेजा

Newsथाईलैंड ने कंबोडिया के दो घायल सैनिकों को वापस भेजा

नोम पेन्ह (कंबोडिया), दो अगस्त (एपी) कंबोडिया ने थाईलैंड के साथ पांच दिन चले संघर्ष को समाप्त करने के लिए संघर्ष विराम लागू होने के बाद दो घायल कंबोडियाई सैनिकों को वापस किये जाने का शुक्रवार को स्वागत किया। दोनों सैनिकों को थाईलैंड की सेना ने पकड़ लिया था।

मंगलवार को विवादित क्षेत्र में पकड़े गए कंबोडियाई सैनिकों के 20 सदस्यीय समूह के शेष सदस्य अब भी थाईलैंड के कब्जे में हैं और कंबोडियाई अधिकारी उन्हें छोड़े जाने की मांग कर रहे हैं।

इन सैनिकों को पकड़े जाने की परिस्थितियों के बारे में दोनों देशों के अलग-अलग दावे हैं। कंबोडियाई अधिकारियों का कहना है कि उनके सैनिक थाईलैंड के सैनिकों के पास लड़ाई के बाद अभिवादन के लिए दोस्ताना इरादे से पहुंचे थे। वहीं थाईलैंड के अधिकारियों का कहना है कि कंबोडियाई सैनिकों के इरादे शत्रुतापूर्ण लग रहे थे और वे उस क्षेत्र में घुस गए जिसे थाईलैंड अपना क्षेत्र मानता है, इसलिए उन्हें बंदी बना लिया गया।

कंबोडियाई रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता माली सोचेता ने पुष्टि की कि दोनों घायल सैनिकों को थाईलैंड के सुरिन प्रांत और कंबोडिया के ओद्दार मींचे प्रांत के बीच एक सीमा चौकी पर सौंप दिया गया है। उन्होंने थाईलैंड से शेष सैनिकों को ‘अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून’ के तहत तुरंत वापस सौंपने का आग्रह किया।

थाईलैंड का कहना है कि वह अंतरराष्ट्रीय कानूनी प्रक्रियाओं का पालन कर रहा है और शेष 18 सैनिकों को तब तक रोके हुए है जब तक कि वह उनके कृत्यों की जांच नहीं कर लेता।

एपी जोहेब अमित

अमित

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles