पुडुचेरी, चार अगस्त (भाषा) पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी सोमवार को 75 वर्ष के हो गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुडुचेरी के उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन ने रंगासामी से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू, अर्जुन राम मेघवाल और एल. मुरुगन, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता तमिलिसाई सुंदरराजन और पुडुचेरी विधानसभा के अध्यक्ष आर. सेल्वम उन लोगों में शामिल थे जिन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई दी।
पुडुचेरी की सड़कों को इस अवसर पर बैनरों से सजाया गया था।
रंगासामी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में ‘ऑल इंडिया एन आर कांग्रेस’ (एआईएनआरसी) पार्टी के नेताओं ने विभिन्न केंद्रों पर मुफ्त भोजन वितरित किया।
भाषा सुरभि प्रशांत
प्रशांत