23.8 C
Jaipur
Monday, September 1, 2025

देश में 7.80 लाख करोड़ रुपये की लागत से 1,240 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं निर्माणाधीन : गडकरी

Newsदेश में 7.80 लाख करोड़ रुपये की लागत से 1,240 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं निर्माणाधीन : गडकरी

नयी दिल्ली, छह अगस्त (भाषा) केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को राज्यसभा को सूचित किया कि देश में 7.80 लाख करोड़ रुपये की लागत से 29,406 किलोमीटर लंबी 1,240 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं, जिनमें आकांक्षी जिलों को संपर्क प्रदान करने वाली राजमार्ग परियोजनाएं भी शामिल हैं।

गडकरी ने एक सवाल के लिखित जवाब में उच्च सदन को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सभी आकांक्षी जिले राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से जुड़े हुए हैं और आकांक्षी जिलों को संपर्क (कनेक्टिविटी) प्रदान करने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों सहित विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गो का विकास और रखरखाव एक सतत प्रक्रिया है।

गडकरी ने कहा कि सरकार ने विगत तीन वर्ष और चालू वर्ष के दौरान आकांक्षी जिलों को जोड़ने के लिए 4,493 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान में, देश में 7.80 लाख करोड़ रुपये की लागत से 29,406 किलोमीटर लंबाई वाली 1,240 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं, जिनमें आकांक्षी जिलों को संपर्क प्रदान करने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं भी शामिल हैं। इनमें से 15,674 किलोमीटर में काम पूरा हो चुका है। ये परियोजनाएं निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं और वित्त वर्ष 2028-29 तक चरणबद्ध तरीके से पूरी हो जाएंगी।’’

मंत्री ने बताया कि मौजूदा वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान आकांक्षी जिलों को संपर्क प्रदान करने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों सहित विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास और रखरखाव के लिए 2,75,675 करोड़ रुपये का बजटीय आवंटन किया गया है।

भाषा अविनाश वैभव

वैभव

See also  श्रमिक संघों की हड़ताल : हरियाणा में कुछ स्थानों पर रोडवेज बसों की सेवा प्रभावित

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles