24.7 C
Jaipur
Tuesday, September 2, 2025

कर्नाटक : मस्जिद में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में मौलवी गिरफ्तार

Newsकर्नाटक : मस्जिद में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में मौलवी गिरफ्तार

बेलगावी, छह अगस्त (भाषा) कर्नाटक के बेलगावी में एक मस्जिद के अंदर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में 22 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यह कथित घटना पांच अक्टूबर, 2023 को हुई थी, लेकिन पांच अगस्त, 2025 को एक दक्षिणपंथी कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया पर इसके बारे में पोस्ट की, जिसके बाद मामला सामने आया।

दक्षिणपंथी कार्यकर्ता ने पोस्ट में दावा किया कि मस्जिद के अधिकारियों ने लड़की के पिता को धमकी दी थी कि वे घटना की सूचना पुलिस को न दें या सार्वजनिक रूप से इस पर चर्चा न करें।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बेलगावी पुलिस की सोशल मीडिया निगरानी इकाई ने कार्यकर्ता की पोस्ट देखी और जांच शुरू की।

पुलिस ने लड़की के माता-पिता का पता लगा लिया, जिन्होंने घटना की पुष्टि की। हालांकि पीड़िता के माता-पिता ने शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया।

पुलिस के अनुसार बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को सूचित किया गया और उनकी शिकायत के आधार पर, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

भाषा रवि कांत रवि कांत जोहेब

जोहेब

See also  सर्वाइकल आर्थराइटिस सर्जरी के लिए मुंबई रवाना हुए नवीन पटनायक

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles