29.9 C
Los Angeles
Wednesday, September 3, 2025

झारखंड कांग्रेस ने शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी

Newsझारखंड कांग्रेस ने शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी

रांची, सात अगस्त (भाषा) कांग्रेस की झारखंड इकाई ने बृहस्पतिवार को यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में शोकसभा आयोजित कर पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी।

प्रदेश अध्यक्ष, मंत्रियों, विधायकों और पूर्व मंत्रियों सहित कांग्रेस सदस्यों ने झारखंड के लिए उनके योगदान को याद किया और राज्य को लेकर उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सह-संस्थापक शिबू सोरेन ने सोमवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली थी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि शिबू सोरेन न केवल झारखंड के बल्कि देश के भी एक प्रमुख आदिवासी नेता थे।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा, ‘‘शिबू सोरेन जी के संघर्ष के कारण ही झारखंड को राज्य का दर्जा मिला। अगर आज हम विधायक, मंत्री, सांसद या मुख्यमंत्री बनने का सपना देख सकते हैं तो यह उन्हीं की बदौलत है जिन्होंने अलग झारखंड का निर्माण कराया। उनका योगदान अविस्मरणीय है।’’

कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि शिबू सोरेन खासकर शोषितों, वंचितों और आदिवासी समाज के मार्गदर्शक थे।

उन्होंने कहा, ‘‘वह हमेशा ‘जल, जंगल और जमीन’ के लिए लड़ते रहे। उनका निधन सभी के लिए एक बड़ी क्षति है।’’

भाषा सुरभि नरेश

नरेश

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles