29.1 C
Jaipur
Thursday, August 28, 2025

वोट चोरी पर राहुल गांधी का सबसे बड़ा खुलासा, स्क्रीन पर वोटर लिस्ट दिखाकर खोली EC की पोल!

NewsNationalवोट चोरी पर राहुल गांधी का सबसे बड़ा खुलासा, स्क्रीन पर वोटर लिस्ट दिखाकर खोली EC की पोल!

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट वैरिफिकेशन में गड़बड़ियों पर प्रजेंटेशन दिया। राहुल गांधी ने कर्नाटक के एक विधानसभा क्षेत्र का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर धांधली करके भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को फायदा पहुंचाया गया।

उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में 2024 के लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के बीच मतदाता सूची में 40 लाख नए वोटर रहस्यमयी तरीके से जोड़े गए हैं। कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सूची के आंकड़ों की वोटर लिस्ट स्क्रीन पर दिखाते हुए कहा कि 6.5 लाख वोट में से 1 लाख वोटों की चोरी हुई है। राहुल गांधी ने ‘‘चुनाव धांधली’’ के सबूत इकट्ठा करने में कुल छह महीने का समय लगा है।

Image

वोट की चोरी 

उन्होंने दावा किया कि निर्वाचन आयोग मतदाता सूचियों को ‘मशीन के पढ़ने योग्य’ (मशीन रीडेबल) डेटा उपलब्ध नहीं करा रहा है ताकि ये सब पकड़ा नहीं जा सके। राहुल गांधी ने कहा कि उनकी टीम ने बेंगलुरु मध्य लोकसभा सीट के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र के डेटा का विश्लेषण किया और फिर गड़बड़ी का पता किया।

Image

उन्होंने दावा किया कि भाजपा बेंगलुरु मध्य लोकसभा सीट के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में छह में पिछड़ गई, लेकिन महादेवपुरा में उसे एकतरफा वोट मिला। राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में 1,00,250 मतों की चोरी की गई।

See also  क्या पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ नजरबंद हैं? अमित शाह ने बताई पूरी सच्चाई

एक पते पर 50-50 मतदाता थे

उन्होंने कहा, ‘‘एक पते पर 50-50 मतदाता थे…कई जगहों पर नाम एक थे, फोटो अलग अलग थे।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘हमारे संविधान में जो बातें निहित हैं वो इस तथ्य पर आधारित हैं कि एक व्यक्ति को एक वोट का अधिकार होगा। सवाल यह है कि अब यह विचार कितना सुरक्षित है कि एक व्यक्ति को एक वोट अधिकार मिलेगा?’’

Image

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘पिछले कुछ समय से जनता में एक संदेह था। सत्ता विरोधी माहौल दल के खिलाफ होता है, लेकिन भाजपा इकलौती ऐसी पार्टी जिसके खिलाफ यह माहौल नहीं होता।’’ उन्होंने महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि सर्वेक्षण कुछ कह रहे थे, लेकिन नतीजे कुछ और हो गए।

Image

पूरा देश एक दिन वोट करता था

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘जब ईवीएम नहीं था तो पूरा देश एक दिन वोट करता था, लेकिन आज के जमाने में कई चरणों में मतदान होता है…ऐसे में लंबे समय से संदेह की स्थिति थी।’’ उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र में पांच महीनों के भीतर इतने मतदाताओं के नाम जोड़ दिए गए, जो पहले पांच साल की अवधि में नहीं जोड़े गए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के दौरान एक करोड़ मतदाता बढ़ गए। हम निर्वाचन आयोग के पास गए…हमने पूरी निश्चितता के साथ यह कहा कि महाराष्ट्र में चुनाव की चोरी की गई।’’ उनके मुताबिक, निर्वाचन आयोग ने ‘मशीन से पढ़ने योग्य’ (मशीन रीडबल) मतदाता सूची देने से इनकार कर दिया।

See also  SI भर्ती, किसान-युवा और अब जोजरी नदी का मुद्दा...क्या राजस्थान में फिर से पांव जमाने के लिए बैचेन हैं हनुमान?

Image

ऐसा पुख्ता सबूत है जो ‘एटम बम’ की तरह

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘ पहले हमारे पास इसका सबूत नहीं था कि भाजपा के साथ मिलकर धांधली की जा रही है…इसके बाद हमने इसका पता लगाने का फैसला किया।’’ राहुल गांधी ने बीते एक अगस्त को दावा किया था कि निर्वाचन आयोग ‘वोट चोरी’ में शामिल है और इस बारे में उनके पास ऐसा पुख्ता सबूत है जो ‘एटम बम’ की तरह है जिसके फटने पर आयोग को कहीं छिपने की जगह नहीं मिलेगी। निर्वाचन आयोग ने उनके आरोपों को आधारहीन और निंदनीय करार दिया था तथा कहा था कि अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आयोग और उसके कर्मचारियों को धमकाना भी शुरू कर दिया है।

 

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles