26.1 C
Jaipur
Thursday, September 4, 2025

‘वोट चोरी’ का आरोप: स्टालिन ने राहुल गांधी का समर्थन किया

News‘वोट चोरी’ का आरोप: स्टालिन ने राहुल गांधी का समर्थन किया

(फाइल फोटो के साथ)

चेन्नई, 11 अगस्त (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोप पर उनके साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निर्वाचन आयोग को ‘‘चुनावी धांधली मशीनरी’’ में बदलने का आरोप लगाया और जांच की मांग की।

स्टालिन ने कहा कि द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) इस लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘जब भाजपा दिनदहाड़े भारत के लोकतंत्र को लूट रही है, तब हम चुपचाप नहीं देखेंगे।’

द्रमुक प्रमुख स्टालिन ने प्रत्येक राज्य के लिए मशीन द्वारा पठनीय सम्पूर्ण मतदाता सूची तत्काल जारी करने, ‘राजनीतिक रूप से प्रेरित नाम हटाने पर रोक लगाने, तथा हमारे लोकतंत्र के इस विध्वंस की स्वतंत्र जांच कराने’ की मांग की।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘भाजपा ने निर्वाचन आयोग को अपनी चुनावी धांधली मशीनरी बना लिया है। बेंगलुरु के महादेवपुरा में जो हुआ वह कोई प्रशासनिक चूक नहीं थी, बल्कि जनादेश चुराने की एक सोची-समझी साजिश थी। राहुल गांधी द्वारा प्रस्तुत वोट चोरी के सबूतों ने धोखाधड़ी के पैमाने को उजागर कर दिया।’’

भाषा आशीष नरेश

नरेश

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles