25.4 C
Jaipur
Tuesday, September 2, 2025

जूनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी: कर्नाटक, हरियाणा, उत्तर प्रदेश जीते

Newsजूनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी: कर्नाटक, हरियाणा, उत्तर प्रदेश जीते

जालंधर, 16 अगस्त (भाषा) कर्नाटक, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब ने शनिवार को हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप में अपने डिवीजन ए मैच जीत लिए।

कर्नाटक ने आंध्र प्रदेश पर 10-1 से जीत दर्ज की जबकि हरियाणा ने दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव हॉकी को 3-0 से हराया।

उत्तर प्रदेश हॉकी ने महाराष्ट्र को 9-2 से हरा दिया।

मेजबान पंजाब ने तमिलनाडु को 8-4 से शिकस्त दी।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द

See also  अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकास के लिए 1,337 स्टेशन चिन्हित : सरकार

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles