24.8 C
Jaipur
Thursday, September 11, 2025

अदिति सत्र के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ पोर्टलैंड क्लासिक में छठे स्थान पर रही

Newsअदिति सत्र के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ पोर्टलैंड क्लासिक में छठे स्थान पर रही

पोर्टलैंड (ओरेगन), 18 अगस्त (भाषा) भारतीय गोल्फर अदिति अशोक आखिरी दौर में पांच अंडर 67 के शानदार कार्ड के साथ एलपीजीए टूर के ‘द स्टैंडर्ड पोर्टलैंड क्लासिक’ में छठे स्थान पर रही।

अदिति का यह मौजूदा सत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। यह इस सत्र में सिर्फ दूसरा मौका है जब वह शीर्ष 10 में रही है। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन संयुक्त नौवां स्थान ( मायाकोबा में रिवियेरे माया ओपन) था।

अदिति ने चार दौर में 69-70-65-67 के कार्ड के साथ कुल 17 अंडर का स्कोर बनाया। उन्होंने आखिरी दौर में दो बोगी के मुकाबले सात बर्डी लगाये।

जापान की अकेई इवाई छह अंडर 64 का कार्ड खेलने के बाद चार शॉट से बड़ी जीत दर्ज की। उनका कुल स्कोर 24 अंडर का रहा।  

भारतीय मूल की अमेरिकी गोल्फर गुरलीन कौर (65-68-70-65) ने आखिरी दौर में सात अंडर के कार्ड के साथ कुल 20 अंडर का स्कोर बनाया। उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।

 भारतीय मूल की कनाडा की सवान्नाह ग्रेवाल (69-67-72-73) सात अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त 38वें स्थान पर है।

भाषा आनन्द पंत

पंत

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles