25.4 C
Jaipur
Tuesday, September 2, 2025

रांची में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Newsरांची में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

रांची, 18 अगस्त (भाषा) झारखंड के रांची जिले में पांच वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने को लेकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना राज्य की राजधानी से लगभग 35 किलोमीटर दूर माण्डर पुलिस थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर हुई, जब बच्ची के माता-पिता खेत में काम कर रहे थे।

माण्डर थाना प्रभारी राहुल कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आरोपी भुगलू तिग्गा (40) को रविवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की रविवार शाम मेडिकल जांच कराई गयी।

कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, बच्ची के माता-पिता खेत में काम करने गए थे और वह (बच्ची) घर के बाहर खेल रही थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी बच्ची को अकेला पाकर उसके घर के पीछे स्थित एक निर्माणाधीन मकान में ले गया और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

कुमार ने बताया कि प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने रविवार शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

भाषा सुभाष शोभना

शोभना

See also  खबर विदेश मंत्रालय भारत अमेरिका

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles