17.6 C
Jaipur
Thursday, January 22, 2026

वेस्ट वर्जीनिया में गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत, तीन अन्य घायल

Newsवेस्ट वर्जीनिया में गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत, तीन अन्य घायल

माउंट कार्बन, 19 अगस्त (एपी) अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया प्रांत में सोमवार को गोलीबारी की घटना में एक संदिग्ध बंदूकधारी सहित दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

‘फेयेट काउंटी’ के शेरिफ जेस मैकमुलेन ने बताया कि गोलीबारी की यह घटना माउंट कार्बन में हुई। पुलिस को संदिग्ध बंदूकधारी अपने घर में मृत मिला, जिसकी मौत संभवतः खुद को गोली मारने से हुई। एक अन्य व्यक्ति पास के एक खुले गैरेज में मृत पाया गया।

मैकमुलेन ने मीडिया संस्थानों को बताया कि तीन अन्य लोग गोली लगने से मामूली रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार किया जा रहा है।

मृतकों की पहचान फिलहाल जारी नहीं की गई। घटना के बाद शुरुआत में स्थानीय निवासियों को घरों में ही रहने का परामर्श जारी किया गया था लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया गया।

गोलीबारी की घटना से जुड़ी और जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है।

एपी खारी शोभना

शोभना

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles