21.3 C
Los Angeles
Wednesday, September 3, 2025

राजस्थान में पहली बार RPS पति-पत्नी की जोड़ी को IPS प्रमोशन, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

Newsराजस्थान में पहली बार RPS पति-पत्नी की जोड़ी को IPS प्रमोशन, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

जयपुर। राजस्थान पुलिस के इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) ने आदेश जारी कर राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) के पाँच अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति दी है। सबसे खास बात यह है कि इस सूची में पहली बार पति-पत्नी की जोड़ी को एक साथ IPS पदोन्नति मिली है। यह उपलब्धि राजस्थान पुलिस के इतिहास में नया अध्याय लिखती है।

गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सभी पाँच अधिकारियों को पदोन्नत कर IPS कैडर में शामिल कर लिया गया है। इस फैसले के बाद राज्य पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है।

पांच RPS अफसरों को IPS पदोन्नति

  • पीयूष दीक्षित
  • विशनाराम बिश्नोई
  • पुष्पेंद्र सिंह राठौड़
  • कमल शेखावत
  • अवनीश कुमार शर्मा

Rajasthan IPS reshuffle

दोनों अधिकारी एक ही बैच के अफसर

इस बार की पदोन्नति सूची में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाले नाम हैं कमल शेखावत और पुष्पेंद्र सिंह राठौड़। यह पति-पत्नी की जोड़ी पहली बार राजस्थान पुलिस के इतिहास में एक साथ RPS से IPS पद पर पदोन्नत हुई है। दोनों अधिकारी एक ही बैच से हैं और अब साथ-साथ IPS के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।

रामपुरा गांव में खुशी की लहर

पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ का पैतृक गांव चूरू जिले के रामपुरा में स्थित है, जहां इस उपलब्धि की खबर से खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और परिजनों ने इसे गर्व का क्षण बताते हुए जश्न मनाया। उनका कहना है कि यह केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे जिले के लिए सम्मान की बात है। लोगों को उम्मीद है कि राठौड़ और शेखावत दोनों अपने अनुभव और मेहनत से समाज और राज्य की सेवा का नया उदाहरण पेश करेंगे।

1998 बैच के सभी RPS अफसर बने IPS

बता दें कि 1998 बैच के सभी RPS अधिकारियों को IPS पद पर पदोन्नति दी गई है। ये प्रमोशन साल 2024 में खाली पड़े पदों पर किए गए हैं। पिछले महीने 21 अगस्त को दिल्ली में चयन समिति की बैठक हुई थी, जिसमें इनका चयन हुआ था। इसके बाद  केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पदोन्नति की अधिसूचना जारी कर दी। इसी के साथ, गृह विभाग ने 7 IPS अधिकारियों के तबादले और पदस्थापना के आदेश भी जारी किए हैं। इनमें 2 अधिकारियों का पदस्थापन और 5 अधिकारियों का तबादला शामिल है। इससे पहले कार्मिक विभाग ने भी दो आईपीएस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की थी।

 

 

 

 

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles