25.8 C
Jaipur
Saturday, September 6, 2025

9 सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव, राजस्थान के सभी सांसदों का दिल्ली में जमावड़ा, खास प्लान में जुटा NDA

News9 सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव, राजस्थान के सभी सांसदों का दिल्ली में जमावड़ा, खास प्लान में जुटा NDA

जयपुर। उपराष्ट्रपति पद के लिए 9 सितंबर को होने वाले चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा ने विशेष सतर्कता बरतते हुए रविवार का इंतजार न करते हुए शनिवार को ही सभी सांसदों को दिल्ली बुला लिया है। चुनाव से पहले भाजपा रणनीति को मजबूत करने में जुट गई है।

एनडीए के सभी सांसदों को अगले तीन दिनों में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से रात्रिभोज का न्योता दिया गया है। राजस्थान से भाजपा के कुल 19 सांसद दिल्ली बुलाए गए हैं। इनमें 14 सांसद लोकसभा से और 5 सांसद राज्यसभा से हैं। पार्टी ने उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर अपने सांसदों को समय से पहले बुलाकर एकजुटता और तैयारी का संदेश दिया है।

9 सितंबर को होगा 17वें उपराष्ट्रपति का चुनाव

भारत निर्वाचन आयोग ने देश के 17वें उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। यह चुनाव 9 सितंबर को आयोजित होगा। इस चुनाव में संसद के दोनों सदनों – लोकसभा और राज्यसभा – के सदस्य मतदान करेंगे। उपराष्ट्रपति पद का चुनाव देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण है, जो उच्च संवैधानिक पदों के चयन में जनता के प्रतिनिधियों की भागीदारी को दर्शाता है।

                                  लोकसभा

                      पार्टी               सीट
भाजपा  14
कांग्रेस  8
आरएलपी 1
सीपीआईएम 1
बीएपी 1

चुनाव की अधिसूचना 7 अगस्त को जारी की गई थी। इच्छुक उम्मीदवारों को 21 अगस्त तक अपना नामांकन दाखिल करने का समय दिया गया था। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच 22 अगस्त को की गई। उम्मीदवारों को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 25 अगस्त तय की गई थी। इन सभी प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद अब 9 सितंबर को मतदान होगा और उसके बाद नतीजों की घोषणा की जाएगी।

                                   राज्यसभा

                          पार्टी                सीट
भाजपा 5
कांग्रेस 5

46 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन पत्र

चुनाव के लिए कुल 46 उम्मीदवारों ने 68 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इनमें से 19 उम्मीदवारों के 28 नामांकन पत्र राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव अधिनियम 1952 के तहत खारिज कर दिए गए हैं। आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवार के रूप में सी. पी. राधाकृष्णन को मैदान में उतारा है, जबकि विपक्षी इंडिया गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार घोषित किया है।

एनडीए और विपक्ष ने घोषित किए उम्मीदवार

देश में उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद हो रहा है। उन्होंने संसद के मानसून सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर पद छोड़ने की घोषणा की थी। अपने पत्र में धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए कहा कि वे मेडिकल सलाह का पालन कर रहे हैं और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के चलते यह निर्णय लिया। उनके इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति पद खाली हो गया, जिसके लिए 9 सितंबर को चुनाव होने जा रहा है।धनखड़ के इस्तीफे ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है, वहीं इस पद के लिए एनडीए और विपक्ष दोनों गठबंधन अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार चुके हैं। यह चुनाव संसद के दोनों सदनों के सदस्यों के वोट से तय होगा।

सियासी गलियारों में हलचल तेज

यह चुनाव केवल सांसदों द्वारा किया जाता है, जिसमें दोनों सदनों के सदस्य अपने मताधिकार का उपयोग करते हैं। मतदान 9 सितंबर को होगा और इसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव को लेकर देश के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और दोनों गठबंधन जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाने में जुट गए हैं।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles